कोटद्वार, जून 25 -- नगर निगम के अंतर्गत कई वार्डों में आतंक का पर्याय बने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग व नगर निगम ने कवायद आरंभ कर दी है। कवायद के अंतर्गत बंदरों को पिंजरे में कैद कर दूर जंगल में छोड़ा जा रहा है। बताते चलें कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में बंदरों के आंतक से लोग परेशान हैं। उत्पाती बंदर लोगों की मौसमी सब्जी और फलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे। कुछ दिन पूर्व बंदरों के आतंक से परेशान भाबर क्षेत्र के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया था। ऐसे में नगर निगम व वन प्रभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान के अंतर्गत पहले चरण में रमेश नगर में पिंजरा लगाकर बंदरों को कैद कर जंगल में छोड़ा गया। इस संबध में महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्रीय निवासियों को बंदरों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.