मेरठ, फरवरी 15 -- मेरठ। शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो चुके हैं। अब नगर निगम ने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग चिह्नित कर उसकी संख्या नगर निगम को देगा। इसके लिए नगर निगम ने पत्र जारी किया है, उसके बाद नगर निगम बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकालेगा। उत्पाती बंदरों के आतंक से शहर की जनता भयभीत है। नगर निगम और वन विभाग आपस में पत्राचार का खेल खेल रहे हैं। शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए सर्वे कराने की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई सर्वे नहीं किया गया। उत्पाती बंदरों के कारण लोगों को घरों से निकलने तक में डर लगने लगा है। हाल ही में सुभाष नगर की महिला पर बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। ऐसी कई घटनाएं शहर में हो चुकी हैं लेकिन नगर निगम कारवाई के बजाए पत्राचार का खेल खेलने में लगा है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा ह...