बोकारो, जुलाई 15 -- पेटरवार। सावन मास के शुरू होते ही भगवान शिव के भक्तों में बाबा बैजनाथ धाम में भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक करने के लिए अभी से ही काफी उत्साहित है। इसी कड़ी में पेटरवार के उत्तासारा पंचायत के विभिन्न गांवों से 70 कांवरियों का एक जत्था अबोध कुमार नायक के नेतृत्व में मंगलवार को बाबा नगरी देवघर के लिए प्रस्थान किया। बाबा नगरी रवाना होने से पहले उत्तासारा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके और हर- हर महादेव, बम- बम भोले की जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में संदीप पाल,गोपीचंद रजवार, सृष्टि ठाकुर,अजय नायक, रौशन कुमार नायक,प्रमोद नायक, देव कुमार, गौतम कुमार, सबिता देवी, मालती देवी, परला देवी, बबीता देवी, जितेंद्र नायक, बिजेंद्र, महेश्वर नायक, विश्वनाथ नायक, मुरारी सहित महिला- पुरुष कांवरियां शामिल रहे।

हिं...