वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्टेडियम में 18वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। इस दौरान पुरुष वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद उत्तर रेलवे ने 26-24 से पश्चिम रेलवे को शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने शुरू से बढ़त बनाते हुए दक्षिण मध्य रेलवे को 31-30 से हराया। पुरुष वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे और महिला वर्ग में उत्तर रेलवे ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन पर मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर और बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस म...