मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की उत्तरपुस्तिकाओं का नगर के शिव इंटरकालेज के मूल्यांकन केंद्र पर चल रहे मूल्यांकन कार्य में शनिवार को लगभग तीन हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य के पांचवें दिन तक कुल 800 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। जनपद में कुल 24 हजार की संख्या में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिएर आवंटित हैं। अब केवल 16000 कापियों का मूल्यांकन शेष रह गया है। मूल्यांकन पर्यवेक्षक एवं जीआईसी के प्रिंसपल राज कुमार दीक्षित ने बतायाकि शनिवार को 52 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.