खगडि़या, मार्च 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मौसम का पारा अब चढ़ने लगा है। ठंड के बाद गर्मी का असर अभी से ही खासा बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस तक पहंुच सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 23 मार्च तक की जारी पूर्वानुमान के बीच में बारिश का अनुमान लगाया है। आगामी 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेकों स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बंूदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय में तेज हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो भी हो सकती है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतमन नौ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.