मुजफ्फरपुर, जून 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। उत्तर बिहार में महिलाओं की स्थिती काफी दयनीय है। महंगाई के इस दौर में महिलाएं न तो खुद की बेहतर देखभाल कर पा रही हैं और न ही अपने परिवार का ही समुचित ख्याल रख पा रही हैं। पोषणयुक्त भोजन नहीं मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं कुपोषित हैं। रविवार को माई बहिन मान योजना की समीक्षा करने के दौरान जिला पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीषा शर्मा ने ये बातें कही। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पिछले दो दशकों में और अधिक बिगड़ी है। उन्होंने आधी आबादी को दिए जा रहे आरक्षण को महज दिखावा बताया। कहा कि महिला सशक्तीकरण के नाम पर सरकार की उपलब्धियां केवल जीविका तक ही सिमट कर रह गई है। जीविका से जुड़ी महिलाओं में से अधिकतर मजदूर तबके की हैं। इससे पता चलता है कि सरकार उनको केवल मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.