हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, दिसम्बर 20 -- बर्फीली पछुआ हवा का प्रवाह मैदानी इलाकों तक पसरने लगा है। इससे बिहार में कनकनी बढ़ गई है। पटना सहित अधिकतर जिलों में इसका व्यापक असर है। प्रदेश में घने कोहरे के कारण पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इससे दोपहर के समय ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर बिहार में घने कोहरे की चेतावनी है, तो दक्षिण बिहार में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दक्षिण बिहार में कोहरे का प्रभाव कम होगा और बादल छाए रहने के आसार है। जिस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से कम, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास होगा। हालांकि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने का भी पूर्वानुमान है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.