मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, कुंदन कुमार। केंद्र सरकार उत्तर बिहार में भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में जनसांख्यिकी परिवर्तन को लेकर गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय इसका अध्यन और प्रभावों का आकलन करने जा रहा है। इसके लिए सीमाई क्षेत्र के अधिकारियों के साथ विमर्श किया जाएगा। इन इलाकों में बढ़ता कट्टरपंथ भी बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। इसके दीर्घकालिक उपाय ढूंढ़ने पर मंथन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 25 फरवरी को तीन दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों की समीक्षा और विमर्श कर सकते हैं। उत्तर बिहार में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के जिन जिलों की डेमोग्राफी को लेकर चिंता जताई जा रही है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी शामिल हैं। इन जिलों की बदलती ड...