फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर, संवाददाता उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष बने बलराम सिंह चौहान को नायब तहसीलदार ने प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद भाजपा विधायक तथा अन्य पदाधिकारी ने मिलकर बलराम सिंह चौहान का स्वागत किया। बलराम ने कहा कि उन्हें जो पद मिला है इसका निर्वहन जिम्मेदारी से करेंगे। बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा बिंदकी के निर्विरोध अध्यक्ष बने भाजपा नेता बलराम सिंह चौहान को नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र ने प्रमाण पत्र दिया। र उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा बिंदकी के अध्यक्ष बने बलराम सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें जो पद मिला है उसका निर्वहन जिम्मेदारी से निभाने का काम करेंगे। अध्यक्ष बने बलराम सिंह को प्रमाण पत्र मिलने के मौके पर जह...