अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या। यूपी बोर्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृति शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा द्वितीय की भी परीक्षाएं जनपद में शुरू हो गयी हैं। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 3315 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। डीआईओएस कार्यालय के संस्कृत परीक्षा पटल प्रभारी हरिवंश ने बताया कि संस्कृत की परीक्षाएं जनपद के आठ केंद्रों पर हो रही हैं। यह परीक्षाएं शहर के मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, बापू बालिका इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कालेज, राजकरण इंटर कालेज नारायण संस्कृत महाविद्यालय, शांति निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुदौली और पं.विजय राम संस्कृत इंटर कालेज पूराबाजार में आयोजित हो रही है। यह परीक्षाएं आगामी 28 फरवरी को खत्म हो जाएंगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.