मेरठ, जून 28 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट मेरठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक राम सहाय इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक की अध्यक्षता जिला सरंक्षक सुभाषचंद कौशिक ने की। संचालन पंकज कुमार शर्मा जिलामंत्री ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि शिक्षा में निजीकरण और बाजारीकरण को बढ़ावा दिया गया। सभी को मिलकर काम करना होगा और एकजुट होकर काम करना होगा। डीएन यादव, विजेंद्र कुमार ध्यानी, डॉ. राजेश मोहन शर्मा, अरुण कुमार, संजय शर्मा, देवेन्द्र पंवार, नरेश कुमार आदि प्रधानाचार्यों व प्रदीप उज्ज्वल, मुनीराम सिंह, निर्दोष त्यागी आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बबीता रानी को संगठन में जिला संयोजक( महिला प्रकोष्ठ) के पद पर मनोनीत किया। बैठक ...