नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा में संगठन के बाकी आठ राज्यों के चुनाव कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसमें देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल है। संकेत हैं कि दिसंबर में उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में राज्य में सामाजिक व राजनीतिक संतुलन को देखते हुए चर्चा शुरू हो गई हैं। भाजपा के संगठन के 37 राज्यों में से 29 के चुनाव पूरे हो गए हैं। अभी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक समेत आठ राज्य बाकी हैं। इनमें उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बनेंगे। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रस्तावक बनने के लिए राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनना जरूरी है, इसलिए उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.