संतकबीरनगर, अक्टूबर 18 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी इंटर कालेज मेंहदावल पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की एक बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक ड़ा दिनेश चन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिला मंत्री हरीराम बंसल के देख-रेख में कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में नई जनपदीय कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा किया गया। जिसके बाद पदाधिकारियों के नाम सभी के सामने रखे गए, जिस पर सभी ने सहमति जताई। कार्यकारिणी में राम कुमार सिंह को जिला का मुख्य संरक्षक, हृदय प्रकाश पाठक को संरक्षक, कौशलेंद्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार उपाध्याय को जिला मंत्री तथा ओमप्रकाश सिंह को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं विट्टन विश्वकर्म...