सहारनपुर, जून 8 -- सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। कहा पार्टी गंगा जमुनी संस्कृति की हिफाजत को वचनबद्ध है। अजय राय शनिवार को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद के घर पहुंचे थे। सहारनपुर पहुंचने से पूर्व नागल रोड स्थित लाखनौर हाईवे पुल पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सांसद इमरान मसूद के घर पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमे सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने चाहिए। ताकि अपनी गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा करते हुए देश को विकास के मार्ग पर ले जाने का ...