रांची, जनवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोक भवन, रांची में गुरुवार को सामूहिक रूप से उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर एवं मेघालय के 'राज्य स्थापना दिवस समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विगत वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए एक प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में उभरा है तथा 'उत्तम प्रदेश' के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए विश्वविख्यात है। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं मथुरा जैसे पावन स्थल न केवल भारत, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए आस्था और सांस्कृतिक चेतना के प्रमुख केंद्र हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.