औरैया, जनवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को ककोर स्थित विकास भवन परिसर जनकल्याण का केंद्र बना रहा। मंच से भाषणों के साथ-साथ योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचा। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, स्वयं सहायता समूहों, आपदा पीड़ितों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक मदद, नियुक्ति पत्र और सम्मान दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाभार्थियों को कुल 25 लाख रुपये और दैवीय आपदा से प्रभावित पांच परिवारों को 20 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 76 स्वयं सहायता समूहों को आरएफ के 22 लाख 80 हजार रुपये और 172 समूहों को सीआईएफ के तहत 2 ...