प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। जगेसरगंज स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार रात आग लगने से कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, नकदी और जरूरी कागजात बच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। बैंक के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैंक की खिड़की और गेट से धुंए का गुबार निकलते देखा तो इसकी सूचना बैंक मैनेजर, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अंतू एसओ आनंद पाल सिंह भदौरिया और बैंक मैनेजर ने शटर खुलवाया तब आग पर काबू पाया जा सका। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। हालांकि बैंक में रखे जरूरी कागजात और नकदी सुरक्षित बच गई। सुबह ग्राहक बैंक पहुंचे तो उन्हें बिना ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.