मेरठ, जनवरी 24 -- आधुनिक हिंदी कविता के सबसे सशक्त हस्ताक्षरों में से एक प्रख्यात कवि डॉ.हरिओम पंवार और गुरुकुल नारंगपुर परीक्षितगढ़ की संचालिका रश्मि आर्या 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे। लखनऊ में होने वाले विशेष कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह दोनों को सम्मानित करेंगे। डा.हरिओम पंवार को वीर रस की कविताओं का पर्याय माना जाता है। वहीं गुरुकुल का संचालन कर रहीं रश्मि आर्या शिक्षा और नवाचार के लिए प्रसिद्ध हैं। डॉ. हरिओम पंवार की कविताओं में राष्ट्रवाद, ओज और व्यवस्था के प्रति तीखे सवाल होते हैं। उन्हें देश-विदेश में अनगिनत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वह हिन्दी कवि सम्मेलनों के सबसे लोकप्रिय कवियों में गिने जाते हैं। लाल किले के प्राचीर से होने वाले कवि सम्मेलनों में उनकी उपस्थिति अनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.