लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश को देश का खाद्य प्रसंस्करण का हब बनाना है। देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उत्पादन, तकनीक, ब्रांडिंग और उपभोक्ताओं के जरिए किसानों की भी आमदनी बढ़ाना है और भारत को दुनिया की एक नंबर की अर्थव्यवस्था बनना है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। निवेश का बहुत अच्छा माहौल है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को रिगेलिया ग्रींस में लगे तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्स्पो का उद्घाटन करने के बाद आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इंडस्ट्रियल डायरेक्ट्री का विमोचन किया। पीएमएफएम ई योजना के उत्कृष्ट कार्यो के लिए डीआरपी, बैंकर्स, उद्यमियों व लाभार्थियों में प्रशस्ति पत्र वितरित किए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.