नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- भारत में कई राज्य हैं और उनमें कई शहर बसे हुए हैं। हर शहर की अपनी अलग कहानी और इतिहास है। अगर इतिहास उठाकर पढ़ें तो शहरों के अलग नाम होंगे और आज कुछ और नामों से हम उन्हें जानते हैं। कई ऐसे शहर हैं, जिनका नाम कई बार बदला गया। लेकिन यूपी का एक शहर ऐसा भी है, जिसका नाम करीब 20 बार बदला जा चुका है। ये शहर गंगा के किनारे बसा है और इसका इतिहास काफी पुराना है। इस शहर को कई अलग नामों से जाना गया और इसकी अपनी अलग खासियत भी है।कौन सा शहर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बसा है कानपुर शहर। जी हां, हम कानपुर शहर की ही बात कर रहे हैं। कानपुर शहर का नाम 1-2 बार नहीं बल्कि पूरे 20 बार बदला जा चुका है। यूपी का ये शहर खास माना जाता है और यहां कई चीजें काफी मशहूर हैं। कानपुर को लेदर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का खान-पान, कला,...