बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय सम्मेलन 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगा। इसकी तैयारी के लिए एक बैठक मंडलीय महामंत्री प्रवीण गोयल के प्रतिष्ठान पर हुई। मंडल अध्यक्ष शिरीष गुप्ता ने बताया कि इस अधिवेशन में शाहजहांपुर ,पीलीभीत और बदायूं समेत बरेली के पदाधिकारी एकत्रित होंगे। बैठक में व्यापारियों की होने वाली समस्याओं और उसके निवारण पर चर्चा की जाएगी। प्रवीण गोयल, समित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...