बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिरौलीगौसपुर की बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम के प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निधि राज को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सिरौलीगौसपुर की महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, शिखा गुप्ता को ब्लॉक मंत्री, आशा मल्होत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समरीन खान को संयुक्त मंत्री, पूजा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वंदना वर्मा , प्रियंका गुप्ता को उपाध्यक्ष पद पर पद पर मनोनीत किया गया। कुसुमलता, सारिका कन्नौजिया, रुचि गुप्ता को जिला पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवाजी मिश्र, आलोक वर्मा, पवन मिश्र, कृष्ण चंद्र बाजपेई, सिद्धार्थ शुक्ल, नीरज तिव...