गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) की जनपद गोरखपुर इकाई की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें हरेकृष्ण दुबे को जिला अध्यक्ष, सुनील सिंह को जिला मंत्री, अमित मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष और ज्ञान प्रकाश राय को संयुक्त मंत्री निर्विरोध चुना गया। कुल 22 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई। अध्यक्ष हरेकृष्ण दुबे ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। जिला मंत्री सुनील सिंह ने शीघ्र ही ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.