आगरा, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेशीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा का रंगारंग होली मिलन समारोह पश्चिमपुरी स्थित वाजपेई आश्रम विवेकानंद पुरम में संपन्न हुआ। महानगर के कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिष्ठित कलाकारों और समाज के बच्चों ने गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। आकाशवाणी की प्रख्यात गायिका मनोरमा तिवारी और सांस्कृतिक मंत्री रश्मि मिश्रा ने अपने गायन से समारोह में चार चांद लगा दिए। संगीत कलाकार आनंद जैन ने बांसुरी वादन और गायन से भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण के स्वरूपों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली। बच्चों ने भी गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। आद्या द्विवेदी ने गायन और गिटार वादन प्रस्तुत किया। नंदिनी दीक्षित व सृष्टि ...