नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता उत्तर पूर्वी जिले के सभी पांच उपखंडों में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि इस दौरान पांचों उपखंड सीलमपुर, भजनपुरा, नन्द नगरी, गोकलपुरी व खजूरी खास में पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस को कुल 89 शिकायतें मिली। इन सभी शिकायतों में से 60 शिकायतों का निस्तारण कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी बची अन्य शिकायतों के निस्तारण जल्द से जल्द करने के लिए संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुलिस सभी मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.