औरंगाबाद, जनवरी 4 -- कुटुंबा विधायक ललन राम ने उत्तर कोयल नहर परियोजना के अंतर्गत जर्जर हो चुकी माइनर नहरों के त्वरित जीर्णोद्धार की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि परियोजना की कई माइनर नहरें लंबे समय से उपेक्षित हैं, जिससे किसानों को सिंचाई का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है और कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है। पत्र में मुख्य नहर से निकलने वाली 14 माइनर नहरों को चिन्हित करते हुए शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई गई है, जिनमें आरडी 155 से महुअरी माइनर, आरडी 168 से बसडीहा माइनर, आरडी 176 से अंबा माइनर, आरडी 186 से कर्मा माइनर, आरडी 194 से चोरहा माइनर, आरडी 201 से कर्मा बसंतपुर माइनर, आरडी 210 से रतनपुर माइनर, आरडी 218 से कटैया माइनर, आरडी 224 से कपसिया माइनर पो...