औरंगाबाद, जुलाई 5 -- उत्तर कोयल मुख्य नहर में शनिवार को बराज से पानी छोड़ा गया है। इस खबर से किसानों में उत्साह है। उनकी नर्सरी तैयार है। अब वे धान की रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अर्जुन प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में 300 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। बराज में पानी की कोई कमी नहीं है। नहर का संचालन लगातार जारी रहेगा। मौसम भी किसानों के लिए अनुकूल है। उत्तर कोयल नहर परियोजना लंबे समय से किसानों की जीवनरेखा रही है। पानी की उपलब्धता ने उनकी उम्मीदों को और मजबूती दी है। अधिकारियों ने बताया कि बराज में पर्याप्त पानी का भंडार है। नहर के जरिए सभी कमांड क्षेत्रों में पानी पहुंचाने की योजना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.