औरंगाबाद, फरवरी 2 -- उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने बैठक में कई निर्देश दिए। इसमें औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र पंडित, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल उपस्थित रहे। बताया गया कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना झारखंड राज्य से प्रारंभ होकर बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला अंतर्गत नवीनगर, कुटुम्बा, देव, औरंगाबाद एवं मदनपुर प्रखंडों से होते हुए गया जिला में प्रवेश करती है। इसकी कुल लंबाई 77.69 किमी. है। इसमें से लगभग 12 किमी गया जिला में तथा शेष 61.69 किमी औरंगाबाद जिला में अवस्थित है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। परियोजना के अंतर्गत कुल 41.251 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसमें से अब तक 36.3995 हेक्ट...