प्रयागराज, फरवरी 7 -- समकालीन जनमत और जन संस्कृति मंच की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित बाल भारती स्कूल में कामगार महिलाएं और महिला आंदोलन विषय पर मीरा राय स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अर्थशास्त्री व आईआईटी दिल्ली की प्रो. रीतिका खेरा ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में महिलाओं के लिए 1961 से मातृत्व अवकाश की व्यवस्था है, जिसे 14 सप्ताह से बढ़ाकर 2013 में 26 सप्ताह कर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में व्यवस्था ज्यादा अच्छी है। प्रो. खेरा ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना पोषण और शिक्षा दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार भी मिल...