बागेश्वर, नवम्बर 28 -- राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौड़ा में गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु दत्त जोशी और उनकी पत्नी मोहिनी जोशी के पुत्र ने उनकी पुण्य स्मृति में संस्था के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा निर्धन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए दो लाख की धनराशि प्रदान की गई थी। जिसकी सावधि जमा पर प्रतिवर्ष मिलने वाला ब्याज छात्रवृत्ति के रूप में बच्चों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 14175 का वितरण किया गया। छात्रवृति का वितरण चंद्रशेखर जोशी के सुपुत्र गोकुल जोशी द्वारा किया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन...