मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- शहर कोतवाली के उत्तरी रामपुरी में किसी ने एक नवजात को तालाब किनारे मृत हालत में फेंक दिया गया। बाद में नवजात को आवारा कुत्तों द्वारा नोंचने का मामला सामने आया है। जानकार के अनुसार शाहबुदीनपुर रोड उत्तरी रामपुरी में दोपहर के समय तालाब किनारे रहने वाले लोग अपने कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान सोनिया ने देखा कि तालाब के बीच से एक आवारा कुत्ता किसी मृत नवजात को पकड़ कर ला रहा था। यह देखकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास रहने वाले महिला व पुरुषों की भीड़ लग गई। महिला के शोर मचाने पर कुत्ता नवजात को छोड़ कर भाग गया। लोगों ने देखने पर पाया कि नवजात के अंग भंग थे। आवारा कुत्तों ने शरीर को भी नोंचा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर शिव सेना के मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार व गोसेवक नीशू भी मौके पर पहुंचे। इन सभी ने शव को कपड़े में लपेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.