बक्सर, जनवरी 28 -- पेज-05 के लिए सत्यापन को लेकर लाभुक व कर्मियों के बीच विवाद ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। उतरी नैनीजोर पंचायत में पीएम आवास योजना के सत्यापन के दौरान एक कर्मी तथा ग्रामीणों के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप हुआ है। एक दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार तथा रिश्वतखोरी का आरोप लगाया जा रहा है। संबंधित एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन हिंदुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। यह वीडियो पीएम आवास योजना के द्वितीय चरण में अभी हो रहे सत्यापन के दौरान का बताया जा रहा है। इसमें कुछ ग्रामीण सत्यापन के नाम पर वसूली करने व भ्रष्टाचार का आरोप उक्त कर्मी पर लगा रहे हैं। जिसका वह पूरी तरह से खंडन करते हुए नजर आ रहा हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हो रही...