नई दिल्ली, फरवरी 24 -- अगर आप उत्तरी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों रहते हैं तो अगले दो दिन आपको सड़कों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। शाही ईदगाह प्रबंधन समिति द्वारा वार्षिक इज्तिमा का आयोजन आगामी रविवार एवं सोमवार को उत्तरी दिल्ली स्थित शाही ईदगाह में किया जा रहा है। इसके चलते ईदगाह के आसपास दो दिन यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम रविवार रात को शुरू होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग रविवार शाम से उत्तरी दिल्ली स्थित ईदगाह पहुंचेंगे। इज्तिमा के चलते रविवार रात 9 बजे से लेकर सोमवार सुबह 11 बजे तक ईदगाह के आसपास वाली सड़कों पर आवश्यकता अनुसार डायवर्जन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की, वह इस दौरान ईदगाह के आसपास की सड़कों से दूर रहें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ज...