हजारीबाग, फरवरी 16 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने शनिवार को बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में चल रही कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की दक्षता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कर्मचारियों से क्षेत्रीय प्रशासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पवन कुमार ने बंदोबस्त कार्यालय में आवश्यक सुधारों पर जोर देते हुए कार्यालय कार्यों को और अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की गति में सुधार के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी की। आयुक्त ने इस निरीक्षण के दौरान कार्यालय में विभिन्न विभागीय कार्यों के संचालन की समीक्षा की और यह सुनिश्चित कि...