बागेश्वर, जनवरी 19 -- उत्तरायणी में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। रंगमंच पर लोक गायिका माया उपाध्याय, बेबी प्रियंका, साक्षी काला व संदीप सोनू ने अपने गीतों का जादू बिखेरा। हाय काकड़ी झिल मां, नूण पिसौ सिल मां, ओ मोहना तू बैठी रैछे म्यार दिल मां गीत में रात दो बजे तक दर्शक थिरकते रहे। अतिथियों ने कहा कि उत्तरायणी मेले की गूंज दिल्ली व लखनऊ तक भी गूंज रही है। यह मेला सांस्कृतिक, पौराणिक व धार्मिक आस्था जुड़ा मेला है। नुमाईखेत में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले और महोत्सव हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उत्तरयणी एक ऐसा मेला है जहां सालभर बनने वाले नए गीतों को बेहतर मंच देता है और कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका देता है। यहां पैदा होने वाला कलाकार विदेशों तक जाता है। इसके बाद मंच कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.