बरेली, जनवरी 13 -- बरेली। उत्तरायणी मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने का कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से निरस्त हो गया है। देहरादून में मौसम साफ नहीं होने की वजह से उनके विमान को उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके चलते उनका उत्तरायणी मेले में आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। मेला समिति के लोगों में इससे काफी निराशा रही। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र में काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा। उनके आने का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद अब उत्तरायणी मेले के पहले दिन का उद्घाटन जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.