लखनऊ, जनवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार शाम को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंगलवार को कौथिग स्थल पर महापौर सुषमा खर्कवाल पहुंचीं। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। सभी जरूरी कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्वतीय समाज की महिलाओं के बीच बैठक पहाड़ी घुघुते तले। कौथिग स्थल पर मंगलवार दिन में महापौर पहुंचीं। महापौर ने स्थल का जायजा लिया। इस बीच पर्वतीय समाज की महिलाओं के बीच बैठकर महापौर ने उत्तराखंड के पारंपरिक मीठे व्यंजन पहाड़ी घुघुते तले। यह घुघुते मुख्य रूप से मकर संक्रांति पर बनते हैं। यह आटे, गुड़, सौंफ, तिल और सूजी से बनता है, जिसे अलग-अलग आकार में घी या तेल में तला जाता है। यह पहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.