हल्द्वानी, जनवरी 13 -- लालकुआं, संवाददाता। जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में आयोजित पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज एवं विशिष्ट अतिथि ईएसआई निदेशक जीवन कबड़वाल ने लोक संस्कृति के संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर होने चाहिए। कौतिक के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रोमांचक फाइनल मुकाबले में बालाजी क्लब ने कड़े संघर्ष के बाद स्कॉलर हेवन को पराजित कर खिताब जीता। वहीं लंबी कूद में सीनियर बॉयज वर्ग में राहुल बिष्ट प्रथम, शुभम द्वितीय एवं भूपेश तृतीय रहे, जबकि जूनियर बॉयज वर्ग में अभय सिंह प्रथम, हर्षित वैष्णव द्वितीय एवं धीरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में हिमानी रावत प्रथम, वेदांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.