शाहजहांपुर, मार्च 22 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता ने उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र देकर बताया। चम्पावत जिले में मां पूर्णागिरि धाम में लिफ्ट की मांग की है। मां पूर्णागिरि धाम के मेले में अधिक श्रध्दालु आते है। जिसमें बच्चे ,जवान,बुर्जुग लोग मंदिर में माता के दर्शन के लिये आते है। मंदिर बहुत ऊंचाई पर होने के कारण बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को पहाड़ चढ़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। इस स्थिति में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। पत्र देकर मांग करने वालों में राधा गुप्ता, विनीत गंगवार, सरोज कुमार गंगवार, प्रमोद कुमार यादव, परविंदर आदि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.