नैनीताल, जनवरी 9 -- नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता आज शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें दोपहर 2 बजे लोकभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। न्यायमूर्ति गुप्ता, न्यायमूर्ति जी नरेंदर का स्थान लेंगे, जो शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे हैं। उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बीती 8 जनवरी को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट के 15 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.