देहरादून, फरवरी 22 -- भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की मौजूदगी में शनिवार को उनके समर्थकों ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ दफ्तर में मारपीट की। इसमें वे घायल हो गए। निदेशक को दफ्तर में 35 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने विधायक व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने भी काऊ से मारपीट का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों पर केस दर्ज कराया है। निदेशक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दोपहर 12:10 बजे विधायक काऊ समर्थकों के साथ दफ्तर में पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। विधायक और उनके समर्थक प्राइमरी स्कूल अस्थल का नाम बदलने का दबाव बना रहे थे। निदेशक के अनुसार, इसका प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। आरोप है कि निदेशक के साथ गाली-गलौच की गई। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भाजपा विधायक के समर्थको...