हरिद्वार, फरवरी 19 -- उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक प्रदेश सम्मेलन 22 फरवरी को हरिद्वार के गुरुकुल परिसर में आयोजित होगा। सम्मेलन में राज्य के 11 राजकीय विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर और गुरुकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत और महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि संगठन राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठनों को समाहित करता है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन, राज्य सरकार, केंद्र सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग स्तर पर लगातार प्रयास करता रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस राज्य ...