देहरादून, फरवरी 17 -- उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। विधानसभा परिसर में रविवार को विधानसभा सत्र की सुरक्षा तैयारियों के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने निर्देश दिए कि सदन के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन के उपयोग की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रश्नों का जबाव देने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग जरूरी है तो संबंधित को सदन से बाहर आकर बात करनी होगी। विदित है कि विधानसभा सत्र के दौरान कई बार विधायक व अधिकारियों को फोन का उपयोग करते हुए देखा गया है। कई बार पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष विधायकों को भी इस संदर्भ में टोक चुकी हैं। ऐसे में बजट सत्र शुरू होने से पहले भी सभी को यह सुनिश्चित करने को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.