देहरादून, सितम्बर 26 -- सहकारिता विभाग की सहकारी समितियों में 279 कैडर सचिवों की भर्ती की जाएगी। गुरुवार को विधानसभा में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारी समितियों में लम्बे समय से खाली पड़े 279 कैडर सचिवों की जल्द भर्ती की जाएगी। रूद्रप्रयाग में 18, पिथौरागढ़ 24, टिहरी 46, पौड़ी 44, चम्पावत एक, उत्तरकाशी दो, ऊधमसिंह नगर 27, हरिद्वार 21, नैनीताल23, अल्मोड़ा 23, चमोली 25, देहरादून में 25 कैडर सचिवों की भर्ती होगी। कैडर सचिवों की नियुक्ति से प्राथमिक सहकारी समितियों में पारदर्शिता के साथ काम होंगे। समितियां आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी। सहकारी समितियों के कार्यों में तेजी अएगी। इससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.