देहरादून, मार्च 23 -- उत्तराखंड में कर चोरी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त तेवर दिखाते ही राज्यकर विभाग हरकत में आ गया। सुबह मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होते ही शनिवार शाम तक 765 बकायेदार कारोबारियों के पंजीकरण सस्पेंड कर दिए गए। पहले दिन 1.20 करोड़ की देनदारी की वसूली की गई। कर विभाग के अनुसार, लम्बे समय से रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले कुल 515 व्यापारियों को चिन्हित करते हुए 55 व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड किए गए हैं। बाकी मामलों में कार्यवाही जारी है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। बता दें कि विभागीय स्तर से 4058 बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। इन पर 160 करोड़ से अधिक का बकाया है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने कैम्प ऑफिस में वित्त विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कर चोरी पर रोक लगाने के लिए अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.