विमल पुर्वाल, फरवरी 10 -- भाजपा के मिशन 2027 में सात सीटों पर बुजुर्ग विधायकों को लेकर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, 70 साल की उम्र पार कर चुके इन विधायकों में से कई परिवार के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। लेकिन, पार्टी का पूरा फोकस जिताऊ चेहरे पर होने से एक बार फिर इन्हीं पर दांव लगाया जा सकता है। हालांकि पार्टी स्तर पर चल रहे सर्वे की रिपोर्ट काफी कुछ तय करने वाली होगी। विदित है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में हैट्रिक का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों को ही टिकट देने का फार्मूला बनाया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उम्र का हवाला देकर कई विधायक अपने बेटे या अन्य परिजनों के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। लेकिन पार्टी में एक तो 70 साल से अधिक उम्र वालों को टिकट न देने की कोई बाधा नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.