नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इस साल बेहद बड़ा मौका सामने आया है। राज्य सरकार ने कुल 1649 प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि आवेदन पूरी तरह ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भेजना होगा।ऑफलाइन फॉर्म से करना होगा आवेदन इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को जिलेवार जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके भरना होगा। फिर दस्तावेज अटैच कर फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से संबंधित कार्यालय तक पहुंचाना होगा।कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड (D.El.Ed) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का उत्तराख...