देहरादून। हिन्दुस्तान, मई 9 -- भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के साथ ही सभी अस्पतालों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से गुरुवार को इस संदर्भ में दिशानिर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी अस्पतालों में 12 हजार के करीब बेड चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा सभी आईसीयू और वेंटिलेटर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में ट्रॉमा रूम चिन्हित करने, स्टेबलाइजेशन रूम चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में सीएमओ और ब्लॉक स्तर पर चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट रैपिड रिस्पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.