देहरादून, सितम्बर 20 -- सरकार ने आपदा के दौर में सेब उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। धामी सरकार ने काश्तकारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रॉयल डिलीशियस सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 रुपए प्रति किलो और रेड डिलीशियस का 45 रुपए प्रति किलो निर्धारित किया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तरकाशी में आपदा के हालात के बीच सेब उत्पादक काश्तकारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हर्षिल घाटी के सेब की देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान है। धराली की आपदा से स्थानीय किसानों को बड़ी क्षति पहुंची है। कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि किसानों की ओर से लगातार सेब खरीद की मांग उठाई जा रही थी। इसे देखते हुए सेब का समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। अभी सिर्फ सी ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य 13 रुपये तय किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.